Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

mahindra

Mahindra ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई Scorpio Lifestyler पिकअप ट्रक को पेश कर दिया है। यह पिकअप 2023 में दिखाए गए Global Pik Up Concept पर आधारित है और इसके प्लेटफॉर्म व कई मैकेनिकल हिस्से Scorpio-N से लिए गए हैं। कंपनी इसे एक दमदार और रग्ड लाइफस्टाइल पिकअप के तौर पर बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

ALSO READ: Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

डबल-कैब डिजाइन में आएगा Scorpio Lifestyler

 

Mahindra Scorpio Lifestyler को डबल-कैब डिजाइन दिया गया है। इसके पीछे बड़ा कार्गो बेड मिलेगा, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ एडवेंचर और यूटिलिटी जरूरतों के लिए भी उपयोगी बनाएगा। पिकअप के फ्रंट में बड़ा और सीधा डिजाइन वाला ग्रिल दिया गया है। इसके साथ स्लिम LED हेडलैंप और पीछे C-शेप LED टेललाइट्स मिलती हैं।

 

रग्ड लुक के साथ कई डिजाइन एलिमेंट्स

 

Scorpio Lifestyler में व्हील आर्च और डोर सिल्स के आसपास मजबूत क्लैडिंग दी गई है। इसके अलावा पिकअप में साइड स्टेप्स, रूफ रेल्स और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर इसका डिजाइन Scorpio-N की तुलना में ज्यादा रग्ड और यूटिलिटी-केंद्रित नजर आता है।

 

केबिन में मिलेगा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

 

इंटीरियर की बात करें तो Scorpio Lifestyler में मजबूत डिजाइन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड सेंट्रल टचस्क्रीन, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अलग-अलग परिस्थितियों में ड्राइविंग के लिए टेरेन मोड्स भी दिए जाएंगे।