लखनऊ-कानपुर नमो भारत ट्रेन अयोध्या तक चलेगी, विस्तार पर DPR के लिए धनराशि भी मंजूर

उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे और केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी पहल की गई है। लखनऊ-कानपुर नमो रेल कॉरिडोर को अयोध्या तक बढ़ाया जाएगा। इसके डीपीआर के लिए धनराशि भी मंजूर कर ली गई है।