LIVE: टाइगर पर हमले में शूटर रेहान की मुख्य भूमिका, नेपाल भागने का था प्लान

LIVE: टाइगर पर हमले में शूटर रेहान की मुख्य भूमिका, नेपाल भागने का था प्लान

tiger shroff

Latest News Today Live Updates in Hindi : अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले के मामले में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पल पल की जानकारी… 

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 हरियाणा के रहने वाले हैं और एक बिहार का है।

-कोटा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कोटा पुलिस ने ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।–टाइगर पर हमले में शूटर रेहान की मुख्य भूमिका। तीनों हमलावर एक हैंडलर के संपर्क में थे और टेलीग्राम शेयर कर रहे थे। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों का नेपाल भागने का प्लान था।

-पुलिस ने दावा किया कि हमले के पीछे लॉरैंस बिश्नोई गैंग का हाथ है।

-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शारदीय नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर अपने आवास पर ‘कन्या पूजन’ किया।

-बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर लोक सेवक आवास में ‘कन्या पूजन’ किया।

-पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने महाअष्टमी के अवसर पर पूर्व मेदिनीपुर के कोंटाई स्थित अपने आवास पर देवी दुर्गा की पूजा की।