LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

PM Modi and PM Albanese in MCG

Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शेन वॉर्न स्टैंड पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज यहां कोई लास्ट ऑवर का दबाव नहीं है। आज यहां केवल खेल की खुशी है। हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और भावी चैंपियन्स की ऊर्जा है। पल पल की जानकारी…

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर टोल्डी नाला के पास शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के 5 तीर्थयात्री एक सड़क हादसे में घायल हो गए। ये तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से पहलगाम जा रहे थे।
 

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के मूंडाखेड़ा में बारिश के कारण मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए इनमें से 3 की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शेन वॉर्न स्टैंड पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं। एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा ये एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक साझा जुनून है। लेकिन आज यहां कोई लास्ट ऑवर का दबाव नहीं है। आज यहां केवल खेल की खुशी है। हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और भावी चैंपियन्स की ऊर्जा है।

उन्होंने कहा कि हमें अभी कबड्डी, फुटबॉल और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े इन बच्चों से बातचीत करने का अवसर मिला। उनके जोश को देख कर लगा कि आज यहां बच्चों का एग्जिबिशन मैच नहीं है, भावी चैंपियंस का ऑडिशन चल रहा है। उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से ये स्पष्ट है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बहुत उज्जवल है।