
Latest News Today Live Updates in Hindi : देश में इन दिनों मानसून मेहरबान है। दिल्ली, मुंबई, सूरत समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। पल पल की जानकारी…
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने तीर्थ क्षेत्र भवन में चंपत राय से मुलाकात की। चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के कई ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सरकार ने ईरानी तेल कारोबार के लिए दी गई अस्थायी राहत भी वापस लेते हुए तेल निर्यात से जुड़ा लाइसेंस रद्द कर दिया।
ईरान ने भी पलटवार करते हुए खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर बमबारी की। कुवैत में बजे सायरन।
-दिल्ली, एनसीआर में भारी बारिश का दौर जारी।
-मुंबई और नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। सड़कों पर भरा पानी। कुरला समेत कई इलाकों में लगा भारी जाम।
-जम्मू कश्मीर में डोडा के थाथरी इलाके में बादल फटने से कई घर और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।
-सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न। निचले इलाकों में बाढ़ से हालात।
-उज्जैन में भारी बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर पानी में डूब गए हैं।

