
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए। समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उन्होंने हाथ मिलाया। पल पल की जानकारी…
हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब 9.50 रुपये महंगा होकर 2,747.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,701 रुपये हो गई।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (SCO) समिट में शामिल हुए।
– पीएम मोदी ने SCO समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
From the SCO Summit in Bishkek. pic.twitter.com/GDlPpVkSLR
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2026


