
Latest News Today Live Updates in Hindi : रात भर हुई बारिश से दिल्ली NCR में कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पल पल भी जानकारी…
-राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सीजफायर खत्म करने के एलान के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन भी ईरान के 8 शहरों में बड़ा हमला किया।
-ईरान ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। ईरानी सेना खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय के पास जोरदार धमाका हुआ। बहरीन, कतर और कुवैत में बजे सायरन।
-ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई आज मसहद में सुपुर्द ए खाक होंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गवर्नमेंट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
-पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज से मुलाकात की।
Glad to meet in Melbourne, Prime Minister Albanese.@AlboMP pic.twitter.com/AIutwo2F5b
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026
-उन्होंने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया अस्थिरता, सप्लाई चेन बाधा और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्राकृतिक और विश्वसनीय पार्टनर हैं। उन्होंने कहा कि ईसीटीए समझौते से हमारी आर्थिक साझेदारी और सशक्त हुई है।रोहिणी के सेक्टर 26 में कल हुई बिल्डिंग गिरने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना G4/151-152 पर बनी एक नई बिल्डिंग से जुड़ी है। NDRF, DFS, TPDDL और दूसरी सिविक एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया। राहत और बचाव कार्य जारी।रात भर हुई बारिश से दिल्ली NCR में कई स्थानों पर सड़कों पर भरा पानी। सड़कों पर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया है। जल बोर्ड, PWD और नगर निगम की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर तैनात हैं। दिल्ली सरकार जलभराव की समस्या से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।

