
Latest News Today Live Updates in Hindi : 4 राज्यों की 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए आज सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार। आज नामांकन भरेंगे भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी। पल पल की जानकारी…
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और तुर्किये की सेना सऊदी अरब में तैनात होगी। बाब अल-मंदेब के पास सऊदी गठबंधन ने हूतियों से कई अहम इलाके छीन लिए हैं।
-उत्तर प्रदेश में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना तीसरा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
-यूपी में भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी आज एक साथ भरेंगे नामांकन।
-पश्चिम बंगाल की 2, तमिलनाडु की 2, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी।
-असम की नगांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी हो रही है वोटिंग।
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज सुबह 04:23:47 बजे असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
EQ of M: 4.5, On: 06/10/2026 04:23:47 IST, Lat: 26.428 N, Long: 93.060 E, Depth: 33 Km, Location: Nagaon, Assam. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/ThHaKyz0he
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 5, 2026


