
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्यमंत्री एल. मुरुगन (L Murugan) ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की भी बात कही है। उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी शेयर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। मुरुगन ने कहा कि वे अब तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं।
मुरुगन के इस फैसले से केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि अब मुरुगन के इस्तीफे और तमिलनाडु में संगठन को मजबूत करने की योजना के बीच राजनीतिक हलकों की नजर BJP की अगली रणनीति पर है। उनके इस फैसले का राज्य में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर क्या असर पड़ता है,इससे पहले केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू ने भी क्रमशः जून और जुलाई में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था।
ALSO READ: China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का
कौन हैं एल. मुरुगन?
एल. मुरुगन तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उनका कार्यकाल 2030 तक निर्धारित था। उन्होंने वर्ष 2020 में तमिलनाडु BJP की कमान संभाली थी और जुलाई 2021 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे। राजनीति में आने से पहले मुरुगन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भी जुड़े रहे। तमिलनाडु में उनके बाद के. अन्नामलाई को BJP का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
2029 लोकसभा चुनाव से पहले BJP को मजबूत करने की तैयारी
एल. मुरुगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की इच्छा जताई। मुरुगन ने अपने संदेश में पार्टी और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि अब वे कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन के विस्तार के लिए काम करना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मुरुगन ने अपने पारिवारिक संघर्ष और केंद्रीय मंत्री बनने के अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते, बल्कि एक बेहद साधारण परिवार से हैं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी और पशुपालन से जुड़े रहे हैं तथा तमिलनाडु के कोनूर गांव में साधारण जीवन जीते हैं।
It has been the greatest honour of my life to serve Bharat Mata and Tamil Nadu under the leadership of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji. From the son of daily wage labourers to serving in the Union Council of Ministers under the leadership of Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji has been the greatest privilege of my life. Now, I wish to return to the grassroots, stand with our karyakartas and dedicate myself full-time to strengthening the BJP in Tamil Nadu ahead of the 2029 Lok Sabha elections. Nation First. Party Next. Self Last. @NitinNabin @blsanthosh
— Dr.L.Murugan (@DrLMurugan) October 13, 2026
मुरुगन ने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी कल्पना नहीं की थी कि उनका बेटा एक दिन केंद्र सरकार में मंत्री बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और BJP नेतृत्व की ओर से देश की सेवा का अवसर दिए जाने पर आभार जताया। उन्होंने तमिलनाडु में चेन्नई मेट्रो, तूतीकोरिन बंदरगाह के विस्तार और राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार के समर्थन का भी उल्लेख किया।
2024 के लोकसभा चुनाव में मिली थी हार
एल. मुरुगन ने 2024 का लोकसभा चुनाव तमिलनाडु की नीलगिरी सीट से लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें DMK के ए. राजा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था।


