कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया, सीईसी का इस्तीफा मांगा

कर्नाटक में कांग्रेस ने शनिवार को यहां फ्रीडम पार्क में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

पार्टी नेताओं ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कुमार ने दो निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद उनकी सहमति के बिना कई फैसले लिए।

Also Read : भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के चलते बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीईसी के कथित कदमों को लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तख्तियां लेकर नारे लगाए और कुमार के इस्तीफे तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी के हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और वीरप्पा मोइली, राज्य के मंत्री और विधायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने मैसूरु और राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन किये।

Pic Credit : UNI