कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

Kolkata Durga Pandal Stampede

Kolkata Durga Puja Pandal Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के शारदा पार्क दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एकत्र होने और अचानक मची भगदड़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली और घटना पर दुख जताया। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है। 

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा पंडाल में भव्य सजावट और आकर्षक थीम को देखने के लिए देर शाम बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। पंडाल के प्रवेश और निकास द्वार पर भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे सुरक्षा घेरा टूट गया और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। पूजा उत्सव के मुख्य दिनों में शहर के प्रमुख पंडालों में लाखों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं। अचानक धक्का-मुक्की बढ़ने से पंडाल परिसर के भीतर अफ़रा-तफ़री मच गई, जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे प्रभावित हुए। घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस और आपातकालीन राहत बल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

राहत और बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद कोलकाता पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के जरिए घायलों को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने संबंधित पंडाल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी और दर्शकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य सभी बड़े पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएफ (RAF) की तैनाती की गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्‍यमंत्री अधिकारी अस्पताल पहुंचे

घटना सूचना मिलते ही मुख्‍यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी अस्पताल पहुंचे एवं घायलों का हालचाल लिया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। पूर्व मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।