खुशखबर… अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

Now get an LPG cylinder even without aconnection

LPG cylinder News : एलपीजी सिलेंडर को लेकर राहतभरी खुशखबर सामने आई है। ख‍बर यह है कि अब बिना LPG गैस कनेक्शन के भी आपको घर बैठे गैस सिलेंडर मिल जाएगा यानी अब आपको गैस एजेंसी के सामने लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। देश में पहली बार इंस्टामार्ट ने HPCL के साथ मिलकर ऐप के जरिए ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। पहली बार ऑर्डर करने पर इसे नए कनेक्शन की तरह माना जाएगा जबकि बाद में खाली एलपीजी सिलेंडर लौटाकर रिफिल मंगाया जा सकेगा।

 

लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

एलपीजी सिलेंडर को लेकर राहतभरी खुशखबर सामने आई है। ख‍बर यह है कि अब बिना LPG गैस कनेक्शन के भी आपको घर बैठे गैस सिलेंडर मिल जाएगा यानी अब आपको गैस एजेंसी के सामने लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। देश में पहली बार इंस्टामार्ट ने HPCL के साथ मिलकर ऐप के जरिए ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी की सुविधा शुरू की है।

ALSO READ: 183 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव, महंगाई से मिली राहत

करवाना होगा KYC वेरिफिकेशन 

पहली बार ऑर्डर करने पर इसे नए कनेक्शन की तरह माना जाएगा जबकि बाद में खाली एलपीजी सिलेंडर लौटाकर रिफिल मंगाया जा सकेगा। 10 किलो का HP Navya कंपोजिट सिलेंडर और 5 किलो का मेटल सिलेंडर आपको आसानी से इंस्टामार्ट से मिल जाएगा। इस एलपीजी गैस सिलेंडर में गैस का लेवल भी नजर आएगा। LPG गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आपको सबसे पहले केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा करना होगा यानी एलपीजी डिलीवरी के लिए केवाईसी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पूरे करना जरूरी है।

ALSO READ: LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

बेंगलुरु से हुई सेवा की शुरुआत 

इसके बाद ही ऑर्डर को रिफिल माना जाएगा। साथ ही, डिलीवरी के समय खाली एलपीजी सिलेंडर को देना जरूरी है। छात्र, नौकरीपेशा लोग, किराए पर रहने वाले और छोटे परिवार भी बिना पारंपरिक घरेलू गैस कनेक्शन के सिलेंडर मंगा सकेंगे। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म और एचपीसीएल की साझेदारी के तहत बेंगलुरु में 10 मिनट में डिलीवरी शुरू हो चुकी है। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से की गई है।

ALSO READ: LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

क्‍या बोले इंस्टामार्ट के CEO

आने वाले समय में इस सेवा को दूसरे शहरों में भी शुरू करने की योजना है। एचपीसीएल का नया एचपी नव्या सिलेंडर जंग नहीं पकड़ता और इसका पारदर्शी बॉडी डिज़ाइन सिलेंडर में बची गैस का स्तर आसानी से देखने में मदद करता है। गैस सिलेंडर की सुरक्षा के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड का भी पालन किया जाएगा। इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा का कहना है कि कंपनी ने किराने के सामान से आगे बढ़कर ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए ये विस्तार किया है।