
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी सगाई से कुछ सप्ताह पहले उदयपुर की यात्रा पर साथ गए थे। इतना ही नहीं सगाई से पहले केतन से 1 करोड़ रुपए लेकर सिया ने चेतन को दिए थे। ALSO READ: जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप
गौरतलब है कि सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को धक्का दिया था। इससे केतन की मौत हो गई थी। अब इसी सिलसिले में पुलिस को नई जानकारी मिली है। केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपी कपल सिया गोयल और चेतन चौधरी की उदयपुर ट्रिप का राज खुला है।
महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि सगाई से कुछ दिन पहले सिया और चेतन उदयपुर गए थे। वहां उन्होंने कई दिन साथ में वक्त बिताए थे। इतना ही नहीं, प्रेमी चेतन के लिए सिया ने केतन से एक करोड़ रुपए भी ऐंठे। ALSO READ: केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा
चेतन से शादी करना चाहती थी सिया
मीडिया खबरों के अनुसार, सिया ने बताया कि वह कभी केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। वह चेतन से शादी करना चाहती थी। चेतन ने भी सिया से कहा था कि केतन की मौत के बाद वह खुद सिया के परिवार से मिलेगा और शादी की बात करेगा।
क्या है 1 करोड़ की कहानी?
साजिश के तहत सिया गोयल ने खरीदारी के बहाने केतन अग्रवाल से 1 करोड़ रुपये लिए और सीधे चेतन को दे दिए। वह इस पैसे का इस्तेमाल अपना करियर और बिजनेस जमाने के लिए करना चाहता था। चेतन ने सिया को भरोसा दिलाया कि पैसे मिलने के बाद उसे अपने पैरों पर खड़े होने में कम तीन साल की जरूरत होगी। ALSO READ: 'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान
किस तरह हुई केतन की हत्या?
पुलिस को पता चला है कि केतन की हत्या के लिए एक सिग्नल प्लान तैयार था। सिया ने अपने प्रेमी चेतन से कहा था कि जैसे वह बैठेगी, वैसे ही केतन को धक्का देना है। तय योजना के अनुसार, जैसे ही सिया जमीन पर बैठी, यह चेतन के लिए इशारा था। वह पीछे से आया और केतन अग्रवाल को चट्टान से धक्का दे दिया।
वायरल हुई सिया और केतन की सगाई की तस्वीरें
सिया और केतन अग्रवाल ने फरवरी में सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस प्यार के पीछे केतन को खत्म करने की खौफनाक साजिश थी।
edited by : Nrapendra Gupta

