कानपुर में मोबाइल टावरों पर सेंधमारी का खेल बेनकाब,बैटरी-कॉम्पोनेंट चुराकर निकालते थे कॉपर-एल्युमिनियम,चार गिरफ्तार

Mobile Tower Battery Theft Gang: कानपुर में मोबाइल टावरों की सुरक्षा में सेंध लगाकर बैटरी और कार्ड-कॉम्पोनेंट चोरी करने वाले गिरोह का बिठूर पुलिस ने खुलासा किया है। थाना पुलिस ने क्राइम टीम और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिछले करीब एक महीने में बिठूर, सेन पश्चिम पारा, गोविंद नगर समेत कई थाना क्षेत्रों में सात से आठ मोबाइल टावरों को निशाना बनाया। आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामग्री भी बरामद की गई है।