
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ भाई-बहन को शिक्षा प्रदान करने तथा उनके अभिभावक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश जिले के उपायुक्त को दिए हैं। दोनों बच्चों सुशील और मंजू के अनाथ होने से उनकी शिक्षा बाधित होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर मामले की जांच कर उनकी शिक्षा के लिए जरूरी सहायता प्रदान करने के निर्देश उपायुक्त को दिए।
आदरणीय महोदय,
उक्त मामले में जामताड़ा सदर #CO, परी० उपसमाहर्ता एवं #DCPO के द्वारा गोपालपुर पंचायत अंतर्गत दोनों बच्चे मंजू एवं सुशील से मिलकर लेकर उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, साथ ही उनके अभिभावक श्रीमती बालमुनी जी को अंबेडकर आवास योजना… https://t.co/pEhmT8mxGt pic.twitter.com/C9N6eQ8wfL— DC JAMTARA (@dcjamtara) June 27, 2026
साथ ही उनके अभिभावक बड़ी मां बालमुनि को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश देते हुए कृत कार्रवाई से सूचित करने को कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही उपायुक्त एक्शन में आए। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कि मामले को संज्ञान में लेकर दोनों बच्चों को स्कालरशिप एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma

