Great Eastern Shipping Company: स्टॉक में 31% तक उछाल का दम! नोमुरा ने ‘बाय’ के साथ शुरू किया कवरेज

ग्रेट ईस्टर्न (GE) शिपिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 28 सितंबर को दिन में करीब 5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 1,567.95 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 22500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। तेजी के पीछे एक वजह यह है कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस स्टॉक पर कवरेज शुरू किया है। रेटिंग ‘बाय’ दी है और टारगेट प्राइस 1,965 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से 31 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज का कहना है कि GE शिपिंग एक साइक्लिकल कंपाउंडर है और इसके पास ग्रोथ के अगले चरण के लिए काफी कैश मौजूद है। यह शिपिंग सेक्टर में आने वाली मंदी (डाउनसाइकिल) का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में है। GE शिपिंग स्टॉक को इस वक्त 3 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। तीनों ने ‘बाय’ रेटिंग दी है। सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस नोमुरा का ही है।

Clean Max Enviro Energy: ब्लॉक डील में बिके ₹1199 करोड़ के शेयर, कीमत 6% तक लुढ़की

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।