Gold Price Today: नरक चतुर्दशी पर सोना ​हुआ सस्ता, दिल्ली में ₹131640 पर 22 कैरेट; चांदी की चमक भी फीकी

आज नरक चतुर्दशी पर देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 7 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना नीचे आया है। एक दिन पहले धनतेरस पर दिल्ली के सराफा बाजार में हाजिर मांग कमजोर रहने के कारण 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,500 रुपये टूटा। सोने की ऊंची कीमतों के कारण खरीदारों के सतर्क रहने से मांग प्रभावित हुई। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में कोई खास सुधार नहीं दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,074.36 डॉलर प्रति औंस पर है। एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 5.2 प्रतिशत मजबूत हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 143340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली131640143600
मुंबई131490143450
अहमदाबाद131540143500
चेन्नई131390143340
कोलकाता131490143450
हैदराबाद131490143450
जयपुर131640143600
भोपाल131540143500
लखनऊ131640143600
चंडीगढ़131640143600

धनतेरस पर करीब 60,000 करोड़ की बिक्री की उम्मीद

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का कहना है कि इस साल धनतेरस पर देश भर में सोने का कुल कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है। बिक्री का मूल्य सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत ज्यादा रहने की उम्मीद है। ग्राहक हल्के वजन के और 18 कैरेट के गहनों के साथ अपनी जेब के अनुकूल प्रोडक्ट्स को तरजीह दे रहे हैं। GJC को धनतेरस पर चांदी की बिक्री के मूल्य में भी 30 प्रतिशत और मात्रा में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

Silver outlook: धनतेरस 2027 तक चांदी में 40% का उछाल मुमकिन, लेकिन नियर टर्म में एनालिस्ट दे रहे है सतर्क रहने की सलाह, जानें क्यों

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 7 नवंबर की सुबह चांदी 204900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2000 रुपये फिसली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 52.18 डॉलर प्रति औंस है।