Gold Price Today: भाई दूज से एक दिन पहले सोना चढ़ा; लखनऊ, जयपुर, दिल्ली में ₹144760 पर 24 कैरेट

भाई दूज से एक दिन पहले 10 नवंबर को देश में सोने की कीमत में तेजी है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी सोने के भाव में उछाल दिख रहा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये चढ़ा। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी के बीच घरेलू बाजार में कीमतें मजबूत हुईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,107.01 डॉलर प्रति औंस पर है। सोमवार को सोने के वैश्विक भाव में 1 प्रतिशत की तेजी आई। इस साल धनतेरस पर देश भर में सोने का कुल कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 143550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली132710144760
मुंबई132560144610
अहमदाबाद132610144660
चेन्नई131580143550
कोलकाता132560144610
हैदराबाद132560144610
जयपुर132710144760
भोपाल132610144660
लखनऊ132710144760
चंडीगढ़132710144760

8th Pay Commission: कब से बढ़कर आपके खाते में आएगी सैलरी और पेंशन? एक्सपर्ट से जानिए हर एक अपडेट

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट बरकरार है। 10 नवंबर की सुबह चांदी 204900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 52.78 डॉलर प्रति औंस है।