
गुजरात में नवरात्रि के पावन पर्व और गरबा की गूंज के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध रूपाल गांव स्थित वरदायिनी माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान शिव की 81 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा का शिलान्यास भी किया।
पैतृक गांव मानसा में माता बहुचर जी के किए दर्शन
रूपाल गांव में पूजा-अर्चना करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अपने पैतृक गांव मानसा पहुंचे। मानसा में उन्होंने माता बहुचर जी मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना और आरती की। इस धार्मिक कार्यक्रम में उनके साथ परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
જય મા બહુચર! નવરાત્રિના પાવન અવસરે દર વર્ષની જેમ આ વર્ષે પણ મારા વતન માણસાના બહુચર માતાના મંદિરમાં આરતી કરી માતાજીને સૌ દેશવાસીઓના સુખ, આરોગ્ય અને કલ્યાણ માટે પ્રાર્થના કરી. https://t.co/7jUnE6x9jR
— Amit Shah (@AmitShah) October 16, 2026
परिवार संग बिताया समय, झलका पोते के प्रति विशेष स्नेह
इस अवसर पर अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के दौरान एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री का अपने पोते के प्रति खास स्नेह और लाड़-प्यार देखने को मिला। उन्होंने परिवार के सबसे छोटे बच्चे को प्यार से अपनी गोद में उठाया, जिसकी तस्वीरें और सादगी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रहीं।


