
विश्वकप क्रिकेट का हो या फुटबॉल का उसके स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन दुनिया भर के फैंस की निगाहों में होता है। क्रिकेट में कोहली, रबाड़ा, हेड, फिलिप्स पर निगाहें रहती है तो फुटबॉल विश्वकप में लियोनेल मेस्सी, एर्लिंग हालैंड , हैरी केन, क्रिश्चियानो रोनाल्डो, काइलीन एम्बाप्पे पर निगाहें रहती है।
अभी तक के FIFA World Cup मैचों पर निगाहें डाले जिसमें अर्जेंटीना नॉर्वे इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया है तो सभी सितारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सोमवार को स्टार लियोनेल मेसी एक पेनल्टी चूके लेकिन उनके रिकॉर्ड दो गोलों की मदद से पिछले चैम्पियन अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप जे मैच में 2-0 से हराकर नॉक आउट दौर में प्रवेश कर लिया।उन्होंने वापसी करते 38 वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी, मेसी ने फिर मैच के इंजरी समय के पांचवें मिनट में दूसरा बेहतरीन गोल दागकर जीत पक्की कर दी। इससे पहले अलजीरिया के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को शानदार जीत दिलाई थी।
The big names go fishing pic.twitter.com/C2Kzu1mgFo
— B/R Football (@brfootball) June 18, 2026
वैसे ही नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड ने पहले इराक और सेनेगल पर गोल करके अपनी टीम को लगभग अकेले दम पर जीत दिलाई। फ्रांस के एम्बापे ने भी सेनेगल से अकेले लोहा लिया और उलटफेर टाल कर जीत दिलाई और इराक को धराशाही किया। वहीं हैरी केन की बदौलत इंग्लैंड क्रोएशिया पर जीत दर्ज कर पाया।
सितारों की इस दौड़ में सबसे पीछे रह गए पुर्तगाल के क्रिश्चियानो रोनाल्डो। जिनका ज्यादातर मौकों पर तुलना लियोनेल मेस्सी से होती है। लेकिन फिलहाल वह हैरी केन, हालैंड और एम्बाप्पे से भी पीछे हैं। ब्राजील के नेमार भी कम से कम अपनी टीम के लिए फिट हो गए हैं। वहीं रोनाल्डो के हाल बेहाल है और उनकी टीम पुर्तगाल के भी।
क्यों परेशान है रोनाल्डो के फैंस
41 साल के रोनाल्डो, जिन्होंने अपने देश के लिए 228 बार खेला है, अपने छठे वर्ल्ड कप फाइनल में पुर्तगाल की अगुवाई करने निकले थे। लेकिन डॉमिनिक रिपब्लिक कॉंगो के सामने गोल नहीं कर पाए। पिछले हफ्ते खराब फिटनेस से जूझ रहे रोनाल्डो का इस मैच में खराब प्रदर्शन रहा था। नतीजा यह रहा कि यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
क्रिचियानो रोनाल्डो का यह संभवत आखिरी विश्वकप है। जाहिर तौर पर उनके फैंस चाहेंगे कि उनके लिए यह परि कथा अंत जैसा हो। लेकिन मंगलवार को उजबेकिस्तान के खिलाफ मैच में भी वह शायद ही उतर पाएँ। पुर्तगाल और रोनाल्डो के फैंस को शुक्र मनाना चाहिए कि पुर्तगाल ग्रुप के में है जहां वह कोलंबिया, कोंगो, उजबेकिस्तान के साथ है इस कारण टीम के पहले दौर में बाहर होने की संभावना बहुत कम है। फिर भी रोनाल्डो को तब तो दम लगाना ही होगा जब टीम प्री क्वार्टर की दहलीज पर पहुंचेगी।
Since there is Christiano Ronaldo, why is there Lionel Messi? pic.twitter.com/6Tp6jWpRt2
— Deejay78 l NFT (@David_Julius78) June 23, 2026
मेस्सी ने बनाया WC में सर्वाधिक गोलों का रिकॉर्ड, आस पास भी नहीं रोनाल्डो
लब और देश के लिए 750 से ज्यादा सीनियर गोल करने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी फुटबॉल विश्व कप इतिहास के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। मेसी फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर 28 मैचों में 17 गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज (24 मैचों में 16 गोल) को पीछे छोड़ा है।इसके बाद ब्राजील के रोनाल्डो नजारियो है जिन्होंने 15 गोल किए हैं। जर्मनी के गर्ड मुलर ने 14 गोल किए हैं और फ्रांस के काइलिन एमबाप्पे ने 14 गोल किए हैं।
मेसी से पहले, गैब्रिएल बतिस्तुता (12 मैचों में 10 गोल) फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। डिएगो माराडोना (21 मैच) और उरुग्वे 1930 के गोल्डन बूट विजेता गुइलेर्मो स्टैबिले (चार मैच) ने आठ-आठ गोल किए हैं।
“There’s no argument to be made against Lionel Messi.”
Ale Moreno says Messi's hat trick to tie the record for most-ever World Cup goals is a bonus to the GOAT debate pic.twitter.com/p52MKpfeLg
— ESPN FC (@ESPNFC) June 17, 2026
अंतरराष्ट्रीय गोलो में मेस्सी से आगे रोनाल्डो
लियोनेल मेसी ने अपने करियर में 201 इंटरनेशनल मैचों में 121 गोल किए हैं, जिससे वे अर्जेंटीना के लिए अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में भी मेसी दूसरे नंबर पर हैं, उनसे आगे सिर्फ उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
ALSO READ: Age is Just a Number: 39 की उम्र में भी मेसी का तूफान, FIFA World Cup 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड
इसका एक कारण मेसी फैंस यह भी बताते हैं कि रोनाल्डो ने ज्यादा पेनल्टी की है और मेसी फील्ड गोल पर ज्यादा निर्भर रहे हैं।क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 229 मैचों में अब तक 143 गोल किए हैं।

