
भारत ने गरुवार को एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में रजत पदक जीता जबकि सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ के फाइनल में देश को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाया। पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु टीएस की चौकड़ी ने तीन मिनट 14.46 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में जीता अपना रजत पदक बरकरार रखा।
SILVER-STRUCK ON THE TRACK!
What a charge from Manu TS, Poovamma MR, Vishal TK & Vithya Ramraj (TOPS Development Athletes) as the Indian quartet stormed to SILVER in the Mixed 4×400m Relay Final at #AsianGames2026 with a blazing 3:14.46!
Bahrain took GOLD in 3:12.87,… pic.twitter.com/5Tp8kMvBxh
— SAI Media (@Media_SAI) September 24, 2026
विथ्या रामराज ने अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बहरीन ने तीन मिनट 12.87 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
A HISTORIC RUN! A HARD-EARNED BRONZE!
SEEMA KUMARI (TOPS Development) delivers a sensational 32:50.05 to win in the Women’s 10,000m Final at #AsianGames2026!
A medal in the event after 16 years — India’s first since 2010! #AsianGames2026 #Cheer4Bharat… pic.twitter.com/Q3Euv3tmNn
— SAI Media (@Media_SAI) September 24, 2026
महिलाओं की 10 हजार मीटर स्पर्धा में सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड का समय निकाला।सीमा ने कड़े मुकाबले में 16 साल के अंतराल के बाद इस स्पर्धा में भारत को पदक दिलाया। एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में यह भारत का अब तक का केवल तीसरा पदक है।

