
भारत में किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Komaki Electric Vehicles ने 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर MG Pro V और MG Pro+ लॉन्च किए हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः ₹73,999 और ₹79,999 रखी गई है।
ALSO READ: Electric Scooter : बरसात में अपने EV scooter का कैसे रखें ध्यान, जानिए 5 iMP टिप्स
कंपनी का दावा है कि दोनों नए स्कूटर अपने ऑल-मेटल बॉडी डिजाइन के कारण बाजार में अलग पहचान बनाते हैं। आमतौर पर यह फीचर महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटरों में देखने को मिलता है। इसके साथ ही ये स्कूटर मजबूत निर्माण, लंबी रेंज और आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स का बेहतरीन संयोजन पेश करते हैं।
ALSO READ: सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई
दोनों मॉडलों में मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी मदद से यूजर बैटरी की स्थिति और ड्राइविंग रेंज की निगरानी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इनमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एंटी-थेफ्ट लॉक, पार्किंग असिस्ट और रिपेयर स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। MG Pro+ में अधिक सामान रखने के लिए बड़ा स्टोरेज कंपार्टमेंट भी मिलता है।
कंपनी के मुताबिक दोनों स्कूटरों में मजबूत मेटल बॉडी के साथ LiFePO4 बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी लाइफ सामान्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और कई पेट्रोल (ICE) वाहनों में इस्तेमाल होने वाली बैटरियों की तुलना में अधिक मानी जाती है। कंपनी का मानना है कि इससे ग्राहकों को बेहतर टिकाऊपन, सुरक्षा और लंबी अवधि तक भरोसेमंद प्रदर्शन मिलेगा।

