दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

rain alert 6 october

Weather Update 6 October : मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

आईएमडी के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 6 से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं या काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी तथा उत्तर-पश्चिम भारत के सटे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर में नदियां उफान पर है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बस्ती, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर और गोरखपुर में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में 9 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्‍ट्र और झारखंड में भी बारिश के आसार है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 11 अक्टूबर तक कई स्‍थानों पर छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। 

 

पश्चिम विक्षोभ के कारण बने नए सिस्‍टम की वजह से दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में 11 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्‍य से ज्‍यादा रह सकती है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है।