
Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से भारी बारिश जारी है। कई इलाकों में जलभराव के बीच IMD ने पूरी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं, बिजली और तूफान की चेतावनी के साथ लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। ALSO READ: Weather Forecast: 25 अगस्त को कौनसे राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के सभी जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी न होने पर घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
कनॉट प्लेस से दक्षिणी दिल्ली तक जलभराव
सुबह से जारी मूसलाधार बारिश का असर दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिला। कनॉट प्लेस, एम्स और दक्षिणी दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कें पानी से लबालब है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने पहले दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन बारिश की तीव्रता बढ़ने के बाद इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया।
ये कोई झील, नदी या नाला नहीं है.
ये उत्तरी दिल्ली का बड़ा बाजार कमला नगर मार्केट है.
आज सुबह से जारी बरसात के बाद सड़क पर नहर की तरह बह रहा पानी.@SandhyaTimes4u @NBTDilli #rain #delhi pic.twitter.com/iIXY6rPuvB
— सूरज सिंह/Suraj Singh (@SurajSolanki) August 25, 2026
इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट
IMD के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली समेत सभी जिलों में रेड अलर्ट लागू किया गया है। ALSO READ: Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से हाहाकार, 14 उड़ानें डायवर्ट; दिल्ली-गुरुग्राम में लंबा जाम
Delhi Weather Update
Heavy rainfall likley over Delhi during next 2-3 hours (valid till 0945 hrs IST of 25/08/2026). pic.twitter.com/0xEWZsD8nW— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 25, 2026
लोगों को क्या सावधानी बरतने की सलाह?
मौसम विभाग ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। बारिश के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने और कम दृश्यता वाले रास्तों पर गति नियंत्रित रखने की सलाह दी गई है। लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने, जलाशयों के आसपास जाने और कमजोर इमारतों या ढांचों के पास रुकने से बचने को कहा गया है। प्रशासन ने जल निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान देने की सलाह दी है।
किसानों के लिए भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खेतों में जमा अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करने और कटी हुई फसल को खुले में न रखने को कहा गया है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना ही सबसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।


