
नीट मुद्दे पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पत्थरबाजी हुई है। बताया जा रहा है कि हिंसक प्रदर्शन हुआ है। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई है। पुलिस ने आंसूगैस के गोले भी दागे हैं। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए। इसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।
Situation again escalates at jantar mantar pic.twitter.com/5MfrqD87lm
— Vikas Makwana (@byvikasmakwana) July 22, 2026
इससे पूर्व 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था।

