धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या है शेयर बाजार का हाल?

धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या है शेयर बाजार का हाल?

Dhanteras Gold, Silver and Share Market

Dhanteras Gold, Silver and Share Market : 5 दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर लोगों में सोने, चांदी और निवेश को लेकर खासा उत्साह दिखाई देता हैं। इस धनतेरस पर भी भारतीय शेयर बाजार में जमकर लिवाली हुई तो सोना चांदी सस्ता होने से आज लोगों की दिलचस्पी भी इसमें बढ़ी। जानिए भारतीय बाजारों में आज क्या है सोना, चांदी और शेयर बाजार का हाल?

 

भारतीय शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन बहार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को धनतेरस के दिन शेयर बाजार में निवेशकों ने खरीदी को लेकर उत्साह दिखाया। अमेरिका में शेयर बाजार क्रेश होने का असर आज भारतीय शेयर बाजारों में नहीं दिखा। लगातार 5वें दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में है। ALSO READ: मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?

भारतीय सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 129 अंक बढ़कर 79437 पर था। निफ्टी 18 अंकों की गिरावट के साथ 24518 पर था। हालांकि कुछ ही देर बाद बाजार में जमकर लेवाली हुई। सुबह 10:26 बजे सेंसेक्स 587 अंक बढ़कर 79,898 पर पहुंच गया तो निफ्टी भी 105 अंकों की बढ़त के साथ 24642 पर जा पहुंचा।

 

क्या है MCX और बाजार में सोने चांदी के दाम

MCX पर आज सोना और चांदी दोनों के दामों में कमी आई। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सोना 2061 रुपए गिरकर 142034 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो चांदी भी 3028 रुपए की गिरावट के साथ 1,84,112 रुपए प्रति किलो थी।

 

IBJA और बुलियन मार्केट के अनुसार, देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,129 से 1,46,165 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैलेट सोने के दाम 1,32,022 से 1,34,010 रुपए प्रति 10 ग्राम है। देश के प्रमुख बाजारों में आज 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 2,09,000 से 2,10,100 रुपए प्रति किलो के बीच बनी हुई है।

 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में चांदी 2,10,100 प्रति किलो

 है तो चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर और केरल में यह 2,09,900 प्रति किलो मिल रही है।