
Uttarakhand Governor : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आदरणीय डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को देवभूमि उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है। माँ गंगा एवं बाबा केदार से आपके सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करता हूँ।
आदरणीय डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को देवभूमि उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है। माँ गंगा एवं बाबा केदार से आपके सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करता हूँ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 12, 2026
चार बार विधायक, मंत्री और सांसद रह चुके डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है, जिन्होंने 15 सितंबर 2021 से 12 अक्टूबर 2026 तक इस पद पर कार्य किया।


