
CJP Protest : कॉकरोच जनता पार्टी ने मंगलवार को दावा किया कि पुलिस ने उस ट्रक पर हमला किया, जिसमें CJP के फांउडर अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज मौजूद थे। ALSO READ: जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी
कॉकरोच इज बैक नामक सोशल मीडिया अकाउंट से एक्स पर पोस्ट में कहा गया, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, गीतांजलि जी (सोनम सर की पत्नी), शबाना आजमी और प्रकाश राज सभी इसी ट्रक में मौजूद थे, जिस पर पुलिस ने कथित तौर पर बर्बरतापूर्वक हमला किया।
उन्होंने ट्रक को रास्ता दिखाने में मदद कर रहे एक प्रदर्शनकारी को घसीट लिया और उसे पीटने के लिए उसका पीछा किया। पुलिस को लगा कि हम डर जाएंगे, लेकिन वे गलत हैं। लड़ेंगे, जीतेंगे!
CJP Founder Abhijeet Dipke, Gitanjali ji (Sonam sir’s wife), actors Shabana Azmi and Prakash Raj were all in this truck which the Police brutally attacked.
They dragged one protester who was helping to navigate and chased him to beat him up. The Police thought we will get… pic.twitter.com/3vcm3PYdOW
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 20, 2026
CJP का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई और कई लोगों को चोटें आईं। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने छात्रों को पुलिस की पिटाई से नहीं बचा पाने पर माफी भी मांगी है। ALSO READ: अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका
मारपीट के आरोपों पर क्या बोलीं दिल्ली पुलिस?
पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ध्यान देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गीतांजलि नाम की 12 साल की लड़की के साथ मारपीट, बाल खींचने और सिर में चोट लगने, और साथ ही लगभग 40 से 50 अन्य लोगों के सिर फूटने के दावों वाली पोस्ट के ज़रिए गलत जानकारी फैलाई जा रही है। यह जानकारी गलत है। पोस्ट में किए जा रहे दावे सच नहीं हैं। ALSO READ: 118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने जंतर मंतर से संसद तक प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ अब तक कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन और अन्य पुलिस स्टेशनों में 5 FIR दर्ज की हैं। अभी और FIR दर्ज होने की संभावना है। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

