चेन्नई सुपर किंग्स ने खिलाड़ियों को 2-3 दिन के लिए फिटनेस कैंप के लिए किया तलब

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सभी खिलाड़ियों को 2-3 दिन के लिए फिटनेस कैंप के लिए बुलाया है।  एक डिजिटल पत्रकार की मानें तो चेपॉक में बुलाए गए इस कैंप का कारण खिलाड़ियों को रीटेन, रीलीज या ट्रेड के लिए नापने के लिए किया जा सकता है।

सीएसके ने अपना आखिरी खिताब 2023 सीजन में जीता था, जबकि उससे पिछले साल वे नौवें स्थान पर रहे थे। 2024 सीज़न में वे पांचवें स्थान पर रहे और 2025 में सबसे नीचे रहे। इस साल की शुरुआत में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा और वे आठवें स्थान पर रहे।खराब प्रदर्शन के कारण टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम से अलविदा ले लिया है।

साल 2026 की शुरुआत में ही चेन्नई सुपर किंग्स को सिलसिलेवार हार का सामना करना पड़ा था। यही कारण है कि चेन्नई भी कुछ बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड करना चाहती है। इसमें मुंबई के हार्दिक पांड्या भी शामिल है। लेकिन चेन्नई प्रबंधन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

CSK के C.E.O काशी विश्वनाथन ने एक अग्रणी क्रिकेट वेबसाईट  को बताया, “हमने अभी कोई फैसला नहीं लिया है और यह मामला अभी हमारे एजेंडे में नहीं है। हमें पता है कि कौन सा खिलाड़ी ट्रेड के लिए उपलब्ध है, लेकिन हम इस पर तभी चर्चा करेंगे जब हम सीज़न का रिव्यू पूरा कर लेंगे।

अगर हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं तो फिर शिवम दुबे के साथ एक और खिलाड़ी को चेन्नई को मुंबई को सौंपना होगा। अगर यह सिर्फ खिलाड़ियों का ही ट्रेड होता है। हालांकि मुंबई में हार्दिक का यह सत्र खासा खराब गया तो चेन्नई इस योजना को भी ड्रॉप कर सकती है।