कानपुर के शिवली में साझे की दीवार के विवाद में चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक रामसनेही को लाठियों से पीटा और गले में रस्सी डालकर घसीटा। गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बहन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को हिरासत में लिया गया है।

