मैरिको लिमिटेड, बोनोराइजन कंज्यूमर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक स्ट्रैटेजिक वेंचर में उतर रही है। इसके लिए कंपनी ने बोनोराइजन के फाउंडर्स के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट किए हैं। वेंचर के हिस्से के तौर पर मैरिको प्राइमरी सब्सक्रिप्शन के माध्यम से बोनोराइजन की 51 प्रतिशत इक्विटी शेयर कैपिटल और वोटिंग राइट्स खरीदेगी। इसके लिए 35 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे। इस कदम से कंपनी ग्लोबल मार्केट्स में मौजूद क्षमतओं और ग्रोथ के मौकों का फायदा उठाकर अपनी इंटरनेशनल ग्रोथ स्ट्रैटेजी को मजबूत बनाएगी।
मैरिको ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। ट्रांजेक्शन के 90 दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। बोनोराइजन की 51 प्रतिशत इक्विटी शेयर कैपिटल खरीदने के बाद मैरिको के पास अधिकार होगा कि वह डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स साइन करने की तारीख से 3 साल पूरे होने के बाद बोनोराइजन में बची हुई इक्विटी शेयर कैपिटल और वोटिंग राइट्स खरीद सकती है।
बोनोराइजन का हेडक्वार्टर मुंबई में है। मैरिको पैराशूट ऑयल, सफोला, प्लिक्स, निहार, हेयर एंड केयर, लिवॉन, सेट वेट, रिवाइव, मेडिकर जैसे ब्रांड्स की ओनर है। कंपनी का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.83 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
Marico का शेयर एक सप्ताह में 12 प्रतिशत मजबूत
मैरिको के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 897 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 898.25 रुपये और एडजस्टेड लो 706.35 रुपये है। शेयर एक सप्ताह में 12 प्रतिशत और एक साल में करीब 26 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में यह करीब 70 प्रतिशत की तेजी देख चुका है।
CarTrade Tech: टेमासेक ने बेच दिए ₹470 करोड़ के शेयर, हिस्सेदारी घटकर रह गई 3.08%
सितंबर तिमाही में कितना मुनाफा
मैरिको का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29.16 प्रतिशत बढ़कर 558 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 432 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,897 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 3,450 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 3,276 करोड़ रुपये के रहे। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 11 प्रतिशत ज्यादा है।
सितंबर 2026 तिमाही में मैरिको के इंडिया बिजनेस ने 9.83 प्रतिशत की ग्रोथ देखी और यह 2,916 करोड़ रुपये का रहा। इंडिया बिजनेस का नेट प्रॉफिट 31 प्रतिशत ज्यादा रहा। इंटरनेशनल मार्केट से रेवेन्यू 23.39 प्रतिशत बढ़कर 981 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

