भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया:चाकू मार रहे हमलावर से लड़े, 180 पैसेंजर्स सवार थे; इजराइल बोला- 9/11 जैसे हमले की साजिश थी

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। इस दौरान जिस पायलट ने अपने को-पायलेट से लड़कर ऐसा होने से रोका वह भारतीय मूल का है। कैप्टन स्मित मच्छर कॉकपिट में हुई झड़प के दौरान घायल हो गए। ओमानी मूल के को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा और प्लेन को क्रैश कराने में लग गए। लेकिन कैप्टन स्मित और यात्रियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्लेन की सफल इमरजैंसी लैंडिग हुई। इस दौरान फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि बहुत बड़ी अनहोनी होने से बच गई। अगर पायलट पर समय रहते काबू नहीं पाया होता तो यह 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी। स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चूके है कैप्टन स्मित स्मित पहले स्पाइसजेट में पायलट थे। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। वे यहां डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर शामिल हुए थे। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है। फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। वहां वे सीनियर कमांडर और बाद में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन रहे। स्पाइसजेट में उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे। उनके प्रोफाइल में क्रू रिसोर्स मैनेजमेंट, फ्लाइट स्टैंडर्ड, नियमों का पालन और बोइंग 737 ऑपरेशन में उनकी विशेषज्ञता का भी जिक्र है। पॉडकास्ट में कैप्टन बोले- मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान पायलट बनने का ख्याल आया पिछले साल अक्टूबर में कैप्टन स्मित ने CS जलक मेहता नाम के यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, स्कूलिंग के बाद टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कोर्स किया था फैमिली बिजनेस को संभालने के लिए, उसके बाद मैंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की। लेकिन इसी दौरान मैं एविएशन से जुड़े एक सेमिनार में गया, वहीं मैंने पहली बार पायलट बनने का सोचा। आगे उन्होंने बताया, ‘मेरी पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए थी। उस वक्त बोइंग मार्केट में सबसे बड़ा विमान था, मेरा सपना बोइंग विमान उड़ाना था।’ 10 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ ———————-