‘भारतीय के तौर पर मरना चाहती हूं’ 94 वर्षीय महिला ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता, संविधान की शपथ ली

आंध्र प्रदेश में 94 वर्षीय एक महिला ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है। महिला वर्ष 2000 से अमेरिकी नागरिक हैं। वह 2018 से भारत में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अंतिम इच्छा एक भारतीय के तौर पर मरने की है।