
Pune Building Collapse case : महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक इमारत गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत के मलबे में कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबरों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर वहां काम कर रहे थे, तभी अचानक वह ढांचा गिर गया।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक इमारत गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत के मलबे में कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ALSO READ: मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद
इमारत का चल रहा था निर्माण कार्य
खबरों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर वहां काम कर रहे थे, तभी अचानक वह ढांचा गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे को हटाने और नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपातकालीन टीमें लगातार काम कर रही हैं।
ALSO READ: बेल्जियम की 10 मंजिला इमारत में भीषण आग, 200 लोगों से भरी थी बिल्डिंग, कई लोगों की दर्दनाक मौत
किस वजह से हुआ हादसा?
मलबे के पूरी तरह हटने के बाद ही हताहतों या घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी। हादसा किस वजह से हुआ, इसके सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

