Bangkok Pub Fire: थाईलैंड के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, 60 घायल

bankok pub fire

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 60 लोगों के घायल होने की खबर है। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ALSO READ: US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन भी ईरान के 6 राज्यों में की बमबारी, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए। आग लगने के दौरान कुछ पीड़ितों ने पब के शौचालयों में शरण ली थी, और मारे गए लोगों में से कई के शव इन्हीं शौचालयों में पाए गए हैं।

 

आग बुझने के बाद सामने आई तस्वीरों में पब का अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह तबाह नजर आया। यहां जली हुई मेज और कुर्सियां राख से ढकी हुई थीं। बचावकर्मी घटनास्थल की तलाशी ले रहे थे।

क्या बोले थाईलैंड के पीएम?

अधिकारियों को आधी रात को बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लादप्राओ पब में आग लगने की सूचना मिली थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ALSO READ: चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

 

क्या है पब में परफॉर्म कर रहे म्यूजिशियन का दावा?

पब में परफॉर्म कर रहे एक म्यूजिशियन ने उन्हें बताया कि बिजली जाने से पहले स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलते देखा था। फिर एक धमाके की आवाज सुनाई थी और तेजी से पूरी जगह घना धुआं भर गया।