बैलेट पेपर से भी मिली शिकस्त, Mlc Election Results को लेकर PM मोदी ने किस पर किया तंज

बैलेट पेपर से भी मिली शिकस्त, Mlc Election Results को लेकर PM मोदी ने किस पर किया तंज

narendra modi 25 years as head of government

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विधान परिषद (MLC) चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दल लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बजाय बैलेट पेपर (कागजी मतदान) से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं, लेकिन बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

ALSO READ: Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, चुनावों में EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती रही है और बैलेट पेपर प्रणाली को वापस लाने की मांग करती रही है। ऐसे में MLC चुनावों के आए नतीजों को हथियार बनाते हुए पीएम मोदी ने तंज कसा कि चुनाव का माध्यम बदलने के बावजूद जनता के जनादेश में कोई बदलाव नहीं आया है और कांग्रेस को वहां भी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि 4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।’

ALSO READ: Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

कांग्रेस के पास पहले कितनी सीटें थीं

पहले इन 28 सीटों में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थीं। पार्टी इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष भाजपा पर आरोप लगाता रहा है कि वह EVM में हेरफेर कर चुनाव जीतते आ रही है। हाल के SIR के विरोध के दौरान भी विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव EVM से कराने की मांग कर रहा है।