कानपुर में 77 वर्षीय बुजुर्ग के गले में मछली का कांटा फंसने से 20 दिन तक परेशानी रही। चार अस्पतालों में इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने 20 मिनट में एंडोस्कोपिक तकनीक से कांटा निकाल दिया। मछली खाने की बात छिपा रहे बुजुर्ग ने आखिरकार कहा, ‘अब तो चोरी पकड़ ली गई।’
Latest News

