अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

Saket College Ayodhya Event: अयोध्या के ऐतिहासिक साकेत महाविद्यालय में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आमुआ) के तत्वावधान में सत्र 2025-26 के सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे।

​गुरु के प्रति अगाध श्रद्धा

​कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक पल तब देखने को मिला, जब मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच पर अपने गुरु प्रो. सत्येंद्र कुमार के चरणों में बैठकर उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

​कॉलेज से रहा है पुराना नाता

​बृजभूषण शरण सिंह का साकेत महाविद्यालय से गहरा और पुराना रिश्ता रहा है। वे स्वयं इसी महाविद्यालय के छात्र रह चुके हैं और उन्होंने यहीं से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। समारोह के दौरान उन्होंने अपने पुराने छात्र जीवन के दिनों और कॉलेज से जुड़ी यादों को ताजा किया।

 

​इस सम्मान व विदाई समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें प्रमुख रूप से ​नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, ​प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, ​डॉ. जनमेजय कुमार तिवारी (अध्यक्ष, ऑक्टा), ​प्रो. अमूल्य कुमार सिंह (महामंत्री, ऑक्टा), ​प्रो. आशीष प्रताप सिंह (अध्यक्ष, साकेत कॉलेज), ​डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. संतलाल (महामंत्री, साकेत कॉलेज),  ​डॉ. रमेश प्रताप सिंह, प्रो. कुमुद रंजन, प्रो. मनीष सिंह, प्रो अंजनी कुमार सिंह, प्रो मंजूषा मिश्रा, प्रो कविता सिंह, प्रो वंदना जायसवाल, प्रो ऋचा पाठक,प्रो मनोज मिश्रा, प्रो शक्ति सिंह समारोह में कॉलेज के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर सत्र 2025-26 के सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनकी लंबी, समर्पित और उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए आत्मीय विदाई और सम्मान दिया।