Asian Games में रोशिबिना देवी ने इतिहास रच भारत को वूशू में दिलाया सिल्वर मेडल

Roshibina Devi

Asian Games में भारतीय एथलीट रोशिबिना देवी नाओरेम को चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हारने के बाद महिलाओं के सांडा 60 किग्रा वुशु स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय वुशू खिलाड़ी, रोशिबिना के पास पहले से ही दो एशियाई खेलों के पदक हैं, हांगझोउ में एक रजत और जकार्ता में एक कांस्य।
 
इससे पहले बुधवार को सेमीफाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया की कुसुमानिंगत्यास थानिया को 2-0 से हराया। इससे पहले मंगलवार को आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में खेले गए क्वार्टर फाइनल में रोशिबिना ने मकाऊ, चीन की चू मैन सिन को 5-0 से हराया था। इससे पहले सोमवार को रोशिबिना ने बांग्लादेश की मोस्ट खातून को हराकर महिलाओं की 60 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

चोट के बाद टीम में मिली थी जगह

वुशू फेडरेशन के अनुसार, दिव्यांशी चौधरी के चोट के कारण बाहर होने के बाद रोशिबिना देवी को भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि, दिव्यांशी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए फाउल प्ले का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि वह पूरी तरह फिट थीं और फेडरेशन पर रोशिबिना का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया था। रोशिबिना शुरुआत में ट्रायल्स में चौथे स्थान पर रही थीं और टीम में जगह नहीं बना पाई थीं। बाद में दिव्यांशी ने फैसले को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देने की बात कही और ये विवाद शांत हो गया।