
भारत की महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीमों ने सोमवार को अपने-अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों पर 3-0 से समान जीत हासिल करते हुए एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।स्काई हॉल में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने रविवार को अपने शुरुआती मुकाबलों में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था और इसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना दबदबा कायम रखा।
हांगझोउ एशियाई खेलों में महिला युगल का कांस्य पदक जीतने वाली सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को केवल 10 मिनट में 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।इसके बाद 17 वर्षीय सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।
Asian Games 2026, Table Tennis Women’s Team – Group F, India defeated Pakistan 3–0 to top the group and advance to the Round of 16.
Sutirtha Mukherjee, Syndrela Das (TOPS Development) and Sreeja Akula (TOPS Core) delivered three straight wins for India.
Next Match: 22 September… pic.twitter.com/HQRNw8COUL
— SAI Media (@Media_SAI) September 21, 2026
आईटीटीएफ महिला एकल रैंकिंग में फिलहाल 99वें स्थान पर काबिज सिंड्रेला को घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन का इनाम एशियाई खेलों के लिए सीनियर टीम में चयन के रूप में मिला है।

श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को महज 11 मिनट में 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया और टीम को अंतिम आठ में पहुंचाया।
A CLEAN SWEEP ON THE TABLE!
India stormed past Pakistan 3–0 in the Men’s Team Group F clash at #AsianGames2026, with Harmeet Desai, Sathiyan Gnanasekaran & TOPS Development athlete Payas Jain securing straight-game wins.
India march into the Round of 16!#Cheer4Bharat… pic.twitter.com/uzl7xqlfpQ
— SAI Media (@Media_SAI) September 21, 2026
बाद में भारतीय पुरुष टीम ने ईरान के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से करारी शिकस्त दी।विश्व में 97वें नंबर के खिलाड़ी हरमीत देसाई ने पहले मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद खान पर 3-0 (11-4, 11-3, 11-5) से जीत के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि 82वें रैंकिंग के कप्तान जी साथियान ने अब्बास खान पर 3-0 (11-1, 11-8, 11-9) से आसान जीत दर्द की।
तीसरे मैच में पायस जैन ने मोहम्मद खान को 3-0 (11-2, 11-5, 11-7) से हराकर भारतीय टीम को जीत की राह पर लौटा दिया।

