Apana Logistics IPO Listing: खुदरा निवेशकों को बड़ा झटका, ताबड़तोड़ लगाया पैसा, अब ₹60 का शेयर फ्लैट लिस्ट

Apana Logistics IPO Listing: कंटेनर्स को हैंडल करने वाली अपाना लॉजिस्टिक्स के शेयर की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का फीका रिस्पांस मिला था और NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) का हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹60 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹60.00 पर ही एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर इसी लेवल पर बना हुआ है। फिलहाल यह ₹60.00 (Apana Logistics Share Price)  पर है यानी कि आईपीओ निवेशक न फायदे में हैं और न घाटे में।

Apana Logistics IPO को मिला था फीका रिस्पांस

अपाना लॉजिस्टिक्स का ₹34 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-9 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल यह 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.28 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.23 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 54 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Apana Logistics के बारे में

अपाना लॉजिस्टिक्स कंटेनर्स की हैंडलिंग और ट्रांसपोर्टेशन का काम करती है। यह कई तरह की लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देती है जैसे कि सीएफएस (कंटेनर फ्रेट स्टेशन), आईसीडी (इनलैंड कंटेनर डिपोट) और पोर्ट्स पर कंटेनर हैंडलिंग; रोड ट्रांसपोर्टेशन, थर्ड पार्टी वेयरहाउसेज पर कार्गो हैंडलिंग। इसके अलावा यह ट्रक-ट्रेलर्स और रीच स्टैकर्स के O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) का काम भी संभालती है। मार्च 2026 तक इसके बेड़े में 33 ट्रक-ट्रेलर्स, 5 रीच स्टेकर्स और 2 क्रेन्स थे।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 40% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹5.86 करोड़ और टोटल इनकम करीब 24% के सीएजीआर से ₹31.07 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹6.30 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹8.45 करोड़ पड़े थे।

Pranav Constructions IPO Listing: 126 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 33% का लिस्टिंग गेन, लगातार मजबूत हो रही सेहत

Moneyview IPO में अब ₹750 करोड़ के ही नए शेयर होंगे जारी, बिना नया ड्राफ्ट फाइल किए मिली मंजूरी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।