अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का बड़ा दावा: CJP को मिल रही अमेरिका से फंडिंग, पीएम मोदी के खिलाफ साजिश का आरोप

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का बड़ा दावा: CJP को मिल रही अमेरिका से फंडिंग, पीएम मोदी के खिलाफ साजिश का आरोप

Mary Millben Cockroach Janata Party funding

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करने वाले डोनर्स उन्हें आर्थिक मदद दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी डोनर का नाम नहीं लिया है। ALSO READ: राहुल गांधी के घर चाय पर चर्चा की इनसाइड स्टोरी? CJP से नेहा बोरा तक कौन किसके साथ, कौन किसके खिलाफ?

 

सिंगर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के सभी युवा देशभक्तों, यह चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दीपके और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को अमेरिका के उन डोनर्स से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं।

 

उन्होंने कहा कि डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों। आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है – 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए – वे मेरे देश की विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं। ALSO READ: “तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं”: CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

गौरतलब है कि पिछले कई महिनों से देश में अलग अलग मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। आज सुबह ही कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत पर तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है। उन्हें मंगलवार को जंतर मंतर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार था हालांकि उन्हें बेल बांड पर रिहा कर दिया गया।

 

सीजेपी को दिपके ने बताया स्वतंत्र दबाव समूह

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि अगर देश में इमरजेंसी लगानी है, तो आधिकारिक तौर पर घोषित करें। जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को हिरासत में भेजना अघोषित इमरजेंसी जैसा है। ALSO READ: CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

 

दिपके ने आरोप लगाया कि सौरव, आशुतोष और अजिंक्य शिंदे को हिरासत के दौरान वकीलों से मिलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर उनका अपराध क्या था? इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शनों पर दिपके ने कहा कि सभी का मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाना है, जिन पर उन्होंने चुनावों में गड़बड़ी कर नरेंद्र मोदी को सत्ता में बनाए रखने में मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीजेपी एक स्वतंत्र दबाव समूह है, लेकिन इसका मतलब इंडिया ब्लॉक का विरोध करना नहीं है।