अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

US attacks Iran before Mid term election

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक पहले मिडिल ईस्ट से एक बड़ी और तनावपूर्ण खबर सामने आ रही है। अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी इलाकों में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास स्थित ईरान के केशम द्वीप (Qeshm Island) और बंदर लेंगेह में सिलसिलेवार 5 जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया है। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में एक बार फिर बड़े युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिकी पत्रकार कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन। ALSO READ: क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? नेतन्याहू के दबाव में ट्रंप प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला

 

IRGC ने गिराए 3 अमेरिकी ड्रोन

 

ईरान की सरकारी मीडिया ने केशम द्वीप पर कई विस्फोटों की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 3 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए हैं। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।

 

ट्रंप ने दिए थे संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों को खुला रखने के संकेत दिए थे।

 

नेतन्याहू भी बना रहे थे दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति पर यह दबाव बना रहे थे कि मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू की जाए।

 

हालांकि, मिडिल ईस्ट के कई अन्य अमेरिकी सहयोगी देश इस तरह के किसी भी नए हमले के खिलाफ हैं। इन देशों का मानना है कि ईरान पर दोबारा बड़े हमले से पूरा पश्चिम एशिया भयंकर अस्थिरता और युद्ध की आग में झुलस सकता है। बहरहाल, चुनाव के दिन इस बड़े सैन्य घटनाक्रम ने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ALSO READ: इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

 

अमेरिकी पत्रकार ने जताई थी परमाणु हमले की आशंका

अमेरिका के मशहूर टीवी पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक टकर कार्लसन के एक सनसनीखेज दावे ने वाशिंगटन से लेकर मध्य पूर्व और पूरी दुनिया के कूटनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। कार्लसन का दावा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले कुछ ही दिनों में ईरान पर परमाणु हमला (Nuclear Attack) कर सकते हैं।

 

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के तहत प्रतिनिधि सभा की 435 और सीनेट की 35 सीटों के लिए वोटिंग होगी। राष्ट्रपति ट्रंप की साख दांव पर है। मध्यावधि चुनाव से पहले उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष की जीत होगी तो वे ‘मिस्टर वीटो’ बनने में हिचकिचाएंगे नहीं। इस चुनाव पर दुनिया भर की नजरें हैं। ALSO READ: क्‍या है mid-term election, अमेरिका में क्‍या होगा डोनाल्‍ड ट्रंप सरकार का, मनमानी पर लगेगी लगाम?