अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारियों से भारत पाकिस्तान के खिलाफ पहुंचा 211 रनों पर

INDvsPAK सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और फिनिशर तिलक वर्मा की विस्फोटक पारियों के बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जापान में चल रहे एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए। अभिषेक शर्मा ने 3 चौके और 7 छक्के की बदौलत 28 गेंदों में 61 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। पाक की ओर से अहमद डालियाल और अराफात मिन्हास को 2-2 विकेट मिले।

भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

Tilak Verma

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।