
CJP Protest : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने अभिजीत दीपके के साथ-साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। दीपके ने आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे को सौंप दी। ALSO READ: CJP Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरभ दास – आशुतोष रांका भी डिटेन
आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ-साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। तीनों को हिरासत में अलग अलग जगह रखा गया। जब सवाल उठा कि अब CJP आंदोलन की कमान किसके हाथों में होगी? तो प्री-रिकॉर्डेड वीडियो पोस्ट करते हुए अभिजीत दीपके ने बड़ा एलान कर दिया है।
बता दें कि गिरफ्तारी की आशंका को भांपते हुए अभिजीत दीपके ने शुक्रवार रात ही एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो शूट कर लिया था। पार्टी ने शनिवार को उस वीडियो को जारी करते हुए एलान किया कि जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में हैं, तब तक संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। ALSO READ: CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज
Important message of Abhijit Dipke https://t.co/WPNmkWQ3EZ
— Cockroaches of India (@CJP_for_India) October 10, 2026
वीडियो में अभिजीत दीपके ने पहले ही कह दिया था कि वे इस विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे हैं और गिरफ्तारी का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वीडियो में दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया था कि सरकार सुरक्षा पाबंदियों का इस्तेमाल करके लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रही है।
कौन हैं अजिंक्य शिंदे?
अजिंक्य शिंदे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, लोनेरे, रायगढ़ से बी.टेक की डिग्री ली है। उन्होंने पुणे की एक आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर साल 2016 में आम आदमी पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। वे आप महाराष्ट्र यूथ विंग के प्रदेश संयोजक और आप के गोवा सह-प्रभारी रहे। 6 अगस्त 2026 को सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा के दौरान अजिंक्य शिंदे को संगठन का राष्ट्रीय संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया।


