आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

florida plane crash

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क से टकराने के बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई दिया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। 

 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, रविवार दोपहर साउथ फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में क्रैश हुए एक प्राइवेट जेट में 9 लोग सवार थे। विमान मिलिट्री ट्रेल पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह छह लेन वाली व्यस्त सड़क है, जिसके आसपास कई दुकानें और रेस्तरां हैं।

 

यह हादसा पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकला था और बहामास के नॉर्थ एल्युथेरा एयरपोर्ट जा रहा था।

विमान हादसे से पहले की बताई जा रही कॉकपिट ऑडियो क्लिप भी चर्चा में है, जिसमें पायलट की घबराहट सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।

दुर्घटनास्थल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट मार-ए-लागो से करीब नौ मील दूर है। जिस जगह विमान गिरा, वहां गढ्डा हो गया।