
कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने पर बवाल मच गया। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जहां कांग्रेस ने पीएम मोदी पर इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया था, शशि थरूर ने पार्टी लाइन से अलग बात कही। इस पर भाजपा ने दावा किया कि शशि थरूर ने राहुल गांधी का पर्दाफाश कर दिया है।
शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी ने मौजूदा संघर्षों के बीच नागरिक नाविकों की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को भारत की चिंताओं से अवगत कराया और इस बात पर जोर दिया कि युद्धकाल में वाणिज्यिक नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
नाविकों पर ट्रंप से क्या बोले पीएम मोदी?
शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी दोनों बैठकों में अपना रुख स्पष्ट कर दिया। यह संदेश देना महत्वपूर्ण है कि युद्धकाल में वाणिज्यिक जहाजों पर तैनात नागरिक नाविकों को युद्ध का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वे सैनिक नहीं हैं, और यही संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि सामान्य चिंता के अलावा, हमारे पास भारतीय ध्वज वाले जहाजों और अन्य जहाजों पर भारतीय नाविक हैं। यदि नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई और तरीका खोजें, लेकिन लोगों को मारें नहीं।
क्या था कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस ने पीएम मोदी की ट्रंप के साथ मुलाकात को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ओमान की खाड़ी में एक व्यापारिक पोत पर अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों की मौत पर वे चुप रहे। घटना को लेकर बढ़ते आक्रोश के बावजूद प्रधानमंत्री इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाने में विफल रहे। पार्टी ने सवाल उठाया कि वाशिंगटन से माफी या खेद व्यक्त करने की मांग क्यों नहीं की गई।
Shashi Tharoor exposes Rahul Gandhi.
Congress Leader praises PM @narendramodi Ji’s diplomacy.
When it Comes to Protecting India's National Interest PM Modi comes first;
When it comes to speaking against India's National interest Rahul Gandhi leaves everyone behind! pic.twitter.com/zJIr5RiTRh
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी) (@pradip103) June 20, 2026
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'शशि थरूर ने राहुल गांधी का पर्दाफाश कर दिया है। कांग्रेस नेता खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय हित की रक्षा की बात आती है तो प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे हैं। लेकिन भारत के राष्ट्रीय हित के खिलाफ बोलने की बात आती है तो राहुल गांधी सबको पीछे छोड़ देते हैं।'
edited by : Nrapendra Gupta

