मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बिना नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा है। भाजपा के विधायक मधु वर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि मधु भैया ने विपक्ष को ऐसी चौपड़ सिखाई है कि वे आज तक उससे उबर नहीं पाए हैं। एक तो जिसे उन्होंने हराया था सामने ही नहीं आता है। मधु भैया को देखकर उसे भैरू जी आने लगते हैं।
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। हालांकि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा विधायक मधू वर्मा ने जीतू पटवारी को ही विधानसभा चुनाव में हराया था। सीएम ने उनका नाम लिए बगैर चुटीले अंदाज में निशाना साधा। भाजपा विधायक मधु वर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि मधु भैया ने विपक्ष को ऐसी चौपड़ सिखाई है कि वे आज तक उससे उबर नहीं पाए हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा की मधु भैया ने तो चारों खाने चित कर दिया। अभी तक होश में नहीं आए हैं। पता नहीं कहां चले गए। जनता के बीच क्या-क्या बोलते रहते हैं, लेकिन इधर नहीं आते। अगर इधर आ गए तो फिर याद दिला देंगे। उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद लोगों के बीच हंसी और तालियां गूंजने लगीं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मधु भैया को देखते ही भेरूजी आने लगते हैं। उनके इस बयान पर भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए। माना जा रहा है कि उनका इशारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर था हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
नगर निगम इंदौर की तारीफ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वार्ड क्रमांक-37 में तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक प्रस्तावित सड़क विकास कार्य और प्राइमरी व आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के कार्यों की भी तारीफभी की।
Edited By: Naveen R Rangiyal

