इंदौर के विजय नगर इलाके में एक निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन (टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित) से मलबा सीधे नीचे से गुजर रही एक बीएमडब्ल्यू कार पर गिर गया। कार की छत और ऊपरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए।
यह घटना विजय नगर मेट्रो स्टेशन के पास की है। मलबे के गिरने से कार की छत और बोनट को भारी नुकसान पहुंचा। कार चालक जोशी ने निर्माण एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद किसी ने मदद नहीं की। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति द्वारा विजय नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया की गई। उन्होंने मौके से वीडियो बनाकर बताया कि यहां अधिकारी भी मौजूद हैं, शिकायत करने पर किसी ने नहीं सुनी, उन्होंने कहा कि अब वे विजयनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं
विजय नगर में व्यस्त ट्रैफिक वाले इलाकों में मेट्रो निर्माण के दौरान बरती जा रही सुरक्षा पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही से बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
ट्रैक से पानी भी टपकता है : बता दें कि विजय नगर के मेट्रो ट्रैक से कई बार पानी भी टपकता है, लोग पानी से बचने के लिए वाहन इधर उधर मोड देते हैं, ऐसे में वहां कई बार हादसे हो रहे है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

