तुम्हारी गुंडई…घुसेड़ दूंगा, पुलिस की नौकरी भूल जाओगे; ARM के बिगड़े बोल, अभ्यर्थियों को धमकाया

उरई में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों और एआरएम के बीच बस अड्डे पर किराए को लेकर हंगामा हो गया। तीखी नोकझोंक के बीच एआरएम के बोल बिगड़ गए। उन्होंने परीक्षार्थियों को धमकाते हुए कहा कि यहां गुंडागर्दी मत करना। पुलिस भर्ती और तुम्हारी गुंडई सब घुसेड़ दूंगा।